हरियाणा में शुक्रवार तड़के एक जबर्दस्त सड़क हादसे के बाद का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। अंबाला में हुए इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जब एक ट्राले ने बस में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों व्हीकल के परखच्चे उड़ गए।

अंबाला. हरियाणा में शुक्रवार तड़के एक जबर्दस्त सड़क हादसे के बाद का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। अंबाला में हुए इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जब एक ट्राले ने बस में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों व्हीकल के परखच्चे उड़ गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए हादसे की पूरी डिटेल्स...

अंबाला में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे-344 पर कक्कड़ माजरा(शहजादपुर) गांव के पास शुक्रवार(3 मार्च) की सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार मजदूर यूपी के बरेली से बद्दी जा रहे थे। उनकी बस जैसे ही कक्कड़ माजरा के पास पहुंची, तेज रफ्तार ट्राले ने उसे उड़ा दिया। हादसा इतना भीषण था कि 8 मजदूरों की जान चली गई।

हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने 6 शव नारायण नगर सिविल अस्पताल, जबकि 2 शव पंचकूला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस बीच अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में 5 लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें से 2 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

घायल 40 वर्षीय गुड्‌डी, उसकी बेटी शिवानी, चांद बाबू, 1 साल के मासूम बच्चे व एक व्यक्ति को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से चांद बाबू मामूली चोटों के चलते ट्रीटमेंट के बाद घर चला गया। वहीं 1 साल के बच्चे व एक अज्ञात व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर करना पड़ा है। पुलिस हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद दोनों व्हीकल के अस्थिपंजर वहां से हटाने के लिए क्रेन बुलवानी पड़ी।

यह भी जानिए

बताया जाता है कि जिस समय ट्राले ने टक्कर मारी, उस समय बस सड़क किनारे खड़ी हुई थी। ट्राले में लोहे की चादरें रखी थीं। बस में करीब 70 यात्री बैठे थे। बस डबल डेकर थी। यह बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और अपनी तरफ से घायलों की मदद की।

हादसे की जानकारी लगने पर सबसे पहले डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह और थाना प्रभारी शहजादपुर बीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने बड़ी क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को वहां से साइड में किया। करीब 2 घंटे बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।

यह भी पढ़ें

59 साल की लेडी प्रिंसिपल में अचानक से आई दैवीय शक्ति और फिर नकाबपोश बदमाशों पर मां भवानी बनकर टूट पड़ीं

Girl Friend को पता चला कि प्रेमी 'नीची जाति' से है, तो बवाल हो गया, प्रेमी ने 16 बार चाकू घोंप लव स्टोरी का The End कर दिया