हरियाणा के झज्जर में एक शादी के फंक्शन के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। दूल्हे के दोस्त हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। गोली के छर्रे सीधा मां और बेटी को जा लगे

दादरी। हरियाणा में अपराध के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। बिना किसी खौफ के अपराध अंधाधूंध गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीन मुश्किल हो गया है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है। हरियाणा के झज्जर में एक शादी के फंक्शन के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। दूल्हे के दोस्त हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। गोली के छर्रे सीधा मां और बेटी को जा लगे। मां तो बुरी तरह से घायल हो गई, लेकिन लड़की जिया की मौत हो गई। जिया की मां को चरखी दादरी के सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही कार्रवाई करना शुरू कर दी है। मृतक लड़की के पिता के बयान के आधार पर अपराधियों के खिलाफ कर्स दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल मंगलवार की देर रात दादरी शहर के उत्सव गार्डन में दुकानदार अशोक कुमार अपनी पत्नी सविता, बड़ी बेटी जिया, छोटी बेटी रिया और बेटे मंयक के साथ शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि खाना खाने औऱ कन्यादान करने के बाद वो वापस घर की तरफ रवाना हो रहे थे। तभी बारात में आए हुए कुछ युवक हवाई फायरिंग करने लगे। एक बाराती ने तभी डोगा गन से गोली चलाई तो उसकी बेटी जिया की खोपड़ी में वो गोली जा लगी। वो जमीन पर गिर गई। साथ ही एक गोली उनके पत्नी को भी गोली के छर्रे लगे।

पिता ने खोई अपनी बेटी

दोनों को तुरंत ही हॉस्पिल में एडमिट करवाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बेटी जिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फिलहाल उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। जिया नौवीं क्लास में पढ़ाई किया करती थी।