MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • Radhika Murder Case: क्या है विदेशी कनेक्शन, आखिर क्यों खामाेश थी राधिका की मां? खुल रहे परत दर परत राज

Radhika Murder Case: क्या है विदेशी कनेक्शन, आखिर क्यों खामाेश थी राधिका की मां? खुल रहे परत दर परत राज

राधिका यादव की हत्या से पहले वायरल हुई कोच संग चैट में खुला विदेश जाने का राज़। टेनिस एकेडमी विवाद और 15 दिन का झगड़ा बना मौत की वजह? व्हाट्सएप पर लिखा था– "पाबंदियां बहुत हैं, बाहर जाना चाहती हूं..." जाने क्या है विदेशी कनेक्शन का राज?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jul 13 2025, 09:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
“आज़ादी चाहिए... घर की बंदिशों से थक गई हूं!”
Image Credit : X

“आज़ादी चाहिए... घर की बंदिशों से थक गई हूं!”

Radhika Yadav murder: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या से पहले कोच अजय यादव संग उसकी व्हाट्सएप चैट सामने आई, जिसमें उसने साफ कहा था – “मैं पाबंदियों से परेशान हूं… दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती हूं।” इस चैट के वायरल होने के ठीक 15 दिन बाद, रसोई में राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब सवाल उठ रहा है – क्या यह हत्या पहले से तय थी? या कोई इमोशनल ब्रेकडाउन?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
कोच से चैट में खुला विदेश जाने का राज
Image Credit : X

कोच से चैट में खुला विदेश जाने का राज

राधिका के कोच अजय यादव के अनुसार, वह अक्टूबर-नवंबर तक विदेश जाने की योजना बना रही थी। कोच ने चीन भेजने का ऑफर भी दिया, लेकिन राधिका ने मना कर दिया क्योंकि उसे खाने-पीने में दिक्कत लगती थी। उसने दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा जताई थी। कोच का दावा है कि राधिका आज़ादी चाहती थी, अपनी शर्तों पर जीना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था।

Related Articles

Related image1
बेटी की हत्या का कबूलनामा निकला झूठा? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी राधिका यादव की मर्डर स्टोरी
Related image2
Radhika Yadav Case: "भाई, मैंने कन्या वध कर दिया..." हत्या के बाद पिता का सनसनीखेज कबूलनामा
38
टेनिस एकेडमी पर उठा चरित्र का सवाल?
Image Credit : X

टेनिस एकेडमी पर उठा चरित्र का सवाल?

राधिका गुरुग्राम में खुद की टेनिस एकेडमी चला रही थी। यह बात गांव के कुछ लोगों को पसंद नहीं थी। वे उसके पिता दीपक यादव को ताना देते थे और बेटी के कैरेक्टर पर सवाल उठाते थे। ग्रामीणों की टिप्पणियों से परेशान पिता अक्सर राधिका को एकेडमी बंद करने को कहते थे। लेकिन राधिका पीछे हटने को तैयार नहीं थी, और यही विवाद उसकी जान पर भारी पड़ गया।

48
15 दिन तक पिता से चलता रहा घमासान, फिर मौत
Image Credit : X

15 दिन तक पिता से चलता रहा घमासान, फिर मौत

पुलिस की जांच में सामने आया है कि राधिका और उसके पिता दीपक यादव के बीच पिछले 15 दिनों से लगातार बहस हो रही थी। विवाद की वजह थी एकेडमी बंद करना और विदेश जाने की अनुमति न मिलना। इसी मानसिक तनाव के बीच गुरुवार को दीपक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रसोई में राधिका पर पांच गोलियां चला दीं। यह सब उस वक्त हुआ जब घर में बाकी सदस्य मौजूद थे।

58
मां थी घर में, लेकिन बनी रही खामोश!
Image Credit : X

मां थी घर में, लेकिन बनी रही खामोश!

हत्या के वक्त राधिका की मां मंजू यादव भी घर पर थीं। उन्होंने पुलिस को कोई भी लिखित बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने मौखिक रूप से सिर्फ इतना कहा कि उन्हें बुखार था और वह कमरे में लेटी थीं। लेकिन पुलिस को शक है कि मां को सबकुछ पता था, फिर भी वह चुप रहीं। अब पुलिस मां मंजू की भूमिका की भी जांच कर रही है – क्या वह मूक दर्शक बनी रहीं?

68
हत्या से पहले भी कोर्ट के लिए कर रही थी तैयारी
Image Credit : X

हत्या से पहले भी कोर्ट के लिए कर रही थी तैयारी

राधिका की लगन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हत्या से ठीक एक दिन पहले उसने टेनिस कोर्ट की उपलब्धता को लेकर ग्राउंडमैन से बातचीत की थी। वह सुबह-शाम अभ्यास के लिए कोर्ट बुक करना चाहती थी। वह प्लानिंग में जुटी थी, उसे अंदेशा नहीं था कि उसके ही घर में उसकी जिंदगी खत्म कर दी जाएगी। वह सपनों को जी रही थी, मौत के बारे में सोच भी नहीं सकती थी।

78
विंबलडन खेलने का सपना – अधूरा रह गया
Image Credit : X

विंबलडन खेलने का सपना – अधूरा रह गया

राधिका यादव ने अपने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज और कोच से कई बार कहा था कि उसका सपना है विंबलडन में भारत का प्रतिनिधित्व करना। उसने खुद को एक प्रोफेशनल एथलीट की तरह तैयार किया था। लेकिन परिवार और समाज के दबाव ने उसका हौंसला तोड़ दिया। घर की दीवारें जहां सपनों को उड़ान मिलनी थी, वहीं दीवारें उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गईं।

88
गांव के उकसावे और मां की चुप्पी की होगी जांच
Image Credit : X

गांव के उकसावे और मां की चुप्पी की होगी जांच

अब पुलिस की नजर गांव के उन लोगों पर है जो दीपक यादव को बार-बार राधिका के खिलाफ भड़काते थे। पुलिस का मानना है कि समाज का दबाव इस मर्डर की बड़ी वजह बना। साथ ही मां मंजू यादव की भूमिका पर भी सवाल हैं। उन्होंने क्यों चुप्पी साधी? क्यों बेटी को नहीं बचाया? क्या राधिका की हत्या महज पारिवारिक क्रोध थी या एक प्री-प्लान्ड क्राइम?

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
हरियाणा अपराध समाचार
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(72.5 ov) 99 & 204/4
Day 5 - Session 1
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Tiger Shroff Attack: पहले कोई और था निशाने पर, फिर टाइगर क्यों बने Target? 4 नए आरोपी गिरफ्तार!
Recommended image2
Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Recommended image3
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?
Recommended image4
Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Recommended image5
अंबाला हादसे की 5 तस्वीरें: लेंटर डालते समय धड़ाम से गिरी इमारत, मलबे में दबे मजदूर
Related Stories
Recommended image1
बेटी की हत्या का कबूलनामा निकला झूठा? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी राधिका यादव की मर्डर स्टोरी
Recommended image2
Radhika Yadav Case: "भाई, मैंने कन्या वध कर दिया..." हत्या के बाद पिता का सनसनीखेज कबूलनामा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved