Karnataka Crime News: रायचूर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार किया गया। बिस्तर पर आने से इनकार करने पर कुल्हाड़ी से हत्या। तीन बच्चों की माँ की बेरहमी से हत्या।

Raichur Wife Murder Case: कर्नाटर के रायचूर जिले से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के मस्की तालुका के देसाई बोगापुर गाँव में शनिवार की रात बिस्तर पर आने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत की घाट उतार दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी गंगम्मा की इतनी छोटी सी बात पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति यल्लप्पा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस अपराध के बाद इस वक्त हर कोई हैरानी में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिस्तर पर आने से इनकार करने पर यल्लप्पा गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी यल्लप्पा को गिरफ्तार कर लिया। शादी के बाद गंगम्मा अपने पति के साथ अपने मायके में ही रह रही थी। माँ को खोकर तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस मामले में मस्की पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। यल्लप्पा और गंगम्मा की शादी 2012 में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, लेकिन घर में रोज़ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। बीती रात भी गंगम्मा और यल्लप्पा के बीच झगड़ा हुआ।

इसके अलावा कलबुर्गी तालुका के सीतानूर गाँव में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 68 वर्षीय शिवराय मालीपाटिल के रूप में हुई है। खेत से घर लौटते समय शिवराय की हत्या कर दी गई। 2008 में नागेंद्र नाम के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में शिवराय मालीपाटिल मुख्य आरोपी थे। इस हत्या के मामले में शिवराय बरी हो गए थे। कहा जा रहा है कि इसी मामले की रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। इस हत्या के बाद नागेंद्र का बेटा लक्ष्मीकांत फरार हो गया है। फरहताबाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच की और परिवार वालों के बयान दर्ज किए। फरार लक्ष्मीकांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया है।