पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया। इससे अफरातफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। देश भर में रामनवमी पर हर्षोल्लास का माहौल रहा लेकिन पश्चिम बंगाल में बवाल हो गया। यहां मुर्शिदाबाद में शोभा यात्रा निकाल रहे राम भक्तों पर पथराव हो गया। घटना में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अचानक आसमान से पत्थर बरसने लगे। घटना के बाद जानकारी पर इलाके में भारी पुलिस बल मौके पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस वारदात में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इससे पहले भी शोभा यात्रा जुलूस के दौरान पथराव की कई सारी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छतों से अचानक बरसने लगे पत्थर
रामनवमी पर्व के दिन मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में बुधवार शाम को हिन्दुओं की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान राम भक्त गाते-बजाते जुलूस लेकर जा रहे थे कि अचानक आसमान से एक के बाद एक पत्थर गिरने लगे। इस कई बड़े पत्थर भी जूलूस में लोगों की ऊपर आकर गिरे से वे चोटिल हो गए। पथराव से अफरातफरी मच गई। यह भी बताया जा रहा कि कुछ लोगों को छतों से पत्थर फेंकते देखा गया। इस दौरान रामभक्तों का गुस्सा भी फूटने लगा तो पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितरबितर कर दिया। वहीं शक्तिपुर में भी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट की घटना सामने आई है। इसमें एक महिला घायल हो गई है। विस्फोट किस चीज से हुआ इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पढ़ें रामनवमी पर रामभक्ति में हो जाएं सराबोर, Jio, Vi और Airtel यूजर्स लगाएं फ्री में Callertune

भाजपा ने किया विरोध
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता सरकार पर हमला बोला है। हिन्दुओं की धार्मिक कार्यक्रमों को हर बार निशाना बनाया जाता है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार मौन धारण किए रहती है और ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है। सरकार के एक्शन न लेने से ऐसे अराजक लोगों का मन बढ़ता है। 

 देखें वीडियो

Scroll to load tweet…