महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसका उत्पीड़न कर रहा था. वह अक्सर उसके घर आता था और उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था.

इंदौर: मध्य प्रदेश में एक गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. घटना पिछले शुक्रवार रात की है. महिला की शिकायत पर इंदौर महिला पुलिस ने सेना के लांस नायक को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है. 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैंक कर्मचारी की पत्नी को उसके दोस्त ने शुक्रवार रात एक होटल में बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. इसके बाद महिला को काफी रक्तस्राव हुआ. जिसके बाद महिला ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर होटल में बुलाया था. 

महिला और आरोपी सैनिक की एक साल पहले मुलाकात हुई थी. दोनों एक दुकान पर सामान खरीदने गए थे, तभी उनकी जान पहचान हुई. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसका उत्पीड़न कर रहा था. वह अक्सर उसके घर आता था और उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था. आरोप है कि आरोपी ने महिला के नहाते हुए भी वीडियो बनाए थे.

आरोप है कि आरोपी ने महिला को उसके नहाते हुए के वीडियो और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे होटल में बुलाया था. होटल में आरोपी ने महिला को धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इसके बाद उसे रक्तस्राव होने लगा. हालांकि, आरोपी सैनिक ने पुलिस को बताया कि वह और महिला एक-दूसरे के करीब थे और महिला के गर्भवती होने के कारण रक्तस्राव हुआ. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.