पाञ्चजन्य 16 नवंबर को भोपाल में ‘मध्य प्रदेश: सुशासन संवाद 2.0’ आयोजित करेगा।मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सुशासन, जन स्वास्थ्य, स्वदेशी संकल्प और फैक्ट चेक पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

भोपाल। राष्ट्रवादी साप्ताहिक पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ अपनी सुशासन संवाद श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 16 नवंबर को भोपाल में ‘मध्य प्रदेश: सुशासन संवाद 2.0’ का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन मॉडल से प्रेरित है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में किया जाएगा।

कार्यक्रम का समय और मुख्य विषय

कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें शामिल हैं:

  • सुशासन
  • जन स्वास्थ्य
  • स्वदेशी संकल्प
  • फैक्ट चेक

विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

  • हेमंत मुक्तिबोध: क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • श्रीमति संपतिया उड़के: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री
  • विजय मोहन तिवारी: कुलगुरु, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
  • प्रवीण भट्ट: निदेशक, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी
  • अभिषेक गर्ग: प्रबंध निदेशक, डीवीजी टेक्नोलॉजी

पाञ्चजन्य और भारत प्रकाशन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे उपस्थित

इस संवाद में पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर और भारत प्रकाशन (दिल्ली) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गोयल भी शामिल होंगे।