हाईकोट ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को नोटिस जारी किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी बाइबल नामक किताब लिखी थी। जिससे ईसाई धर्म के लोगों को काफी तकलीफ हुई। ​जिसके चलते ये मामला सुर्खियों में आ गया है।

जबलपुर. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर द्वारा लिखी गई किताब प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। जिसके चलते हाईकोर्ट ने करीना कपूर सहित कई लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में अदिति शाह भीमजियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स को भी पक्षकार बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है मामला, 1 जुलाई को सुनवाई

दरअसल करीना कपूर द्वारा लांच की गई प्रेग्नेंसी बाइबल किताब से ईसाई धर्म के लोगों को काफी तकलीफ हुई है। ईसाई समाजजनों का कहना है कि बाइबल एक धार्मिक ग्रंथ है। इस कारण ईसाई धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी। इस मामले में मध्यप्रदेश के अधिवक्ता किस्टोफर एंथोनी ने याचिका लगाई है।

यह भी पढ़ें : पति के सोने के बाद भी पत्नी आधी रात तक करती थी वो काम, पति की सेहत होने लगी खराब

बेबो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आपको बतादें कि करीना कपूर ने साल 2021 में करण जौहर के साथ बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ लॉन्च की थी। ये किताब शुरू से ही विवादों से घिरी रही है। वैसे ये किताब करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंसी के अनुभव को शेयर करने के लिए लिखी थी। लेकिन इस किताब से ईसाई धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को बेबो के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम को नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का आदेश