मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित 'देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन' में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने महिला जनप्रतिनिधियों से संवाद किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

भोपाल: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर 'देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन' आयोजन किया गया। सीएम डॉ.मोहन यादव ने सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सम्मेलन में महिला जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। भारी संख्या में आई महिलाओं-युवतियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहते हुए सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समाज की महिलाओं के उत्थान और उनके योगदान को गिनाते हुए सरकार के कार्यों के बारे में बताया। डॉ.यादव ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण और सम्मान, मध्य प्रदेश सरकार का संकल्प है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय में महिला जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति, महिला पार्षदों ने भाग लिया। सम्मेलन में महिला स्वयं-सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी समूहों के स्टॉल्स का अवलोकन किया।