Chief Minister Tirth Darshan Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से अयोध्या रवाना होने वाली मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा को वर्चुअली झंडी दिखाकर किया रवाना है। इसके जरिए तीर्थदर्शन योजना का विस्तार होगा और हवाई यात्रा भी शामिल होगी। 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सनातन संस्कृति में तीर्थ यात्रा की खासियत को बताते हुए नजर आए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे तीर्थ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रदान करता है। अपनी बात में सीएम मोहन यादव ने अपनी बात में कहा कि हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का माध्यम भी हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैनी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का पुण्य अर्जित करने प्रस्थान कर रहे तीर्थ यात्री बधाई के पात्र हैं। उन्हें गंगा स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और कबीर दास की जन्मस्थली के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के धाम को जो शोभा प्रदान की, उस पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को उज्जैन से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या ले जाने वाली ट्रेन को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली झंडी दिखाई। उन्होंने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उपस्थित उज्जैन और आगर-मालवा के तीर्थयात्रियों को संबोधित भी किया।

तीर्थदर्शन योजना का किया जाएगा विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थ यात्रा का पुनीत अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में वर्ष 2018 से आरंभ तीर्थदर्शन योजना का हर साल का बजट लगभग 50 करोड़ रूपए से अधिक है। तीर्थदर्शन योजना में हवाई यात्रा के जरिए भी तीर्थ कराने की व्यवस्था है। पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थदर्शन योजना का और विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत से विकास के मार्ग पर चलते हुए राज्य सरकार बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रवण कुमार को किया याद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन से तीर्थ यात्रा पर जा रहीं श्रीमती कल्पना शर्मा, रज्जू किशोर, बाबूलाल शर्मा से वर्चुअली संवाद किया। कल्पना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वरिष्ठजन को तीर्थ यात्रा कराकर श्रवण कुमार के समान अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों को सफल-सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।