CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकसेवक सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का माध्यम हैं। उन्होंने चयनित अधिकारियों से निष्ठा, नवाचार, विनम्रता और सेवाभाव के साथ कार्य करने की अपेक्षा की और उन्हें जनहित में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

भोपाल : CM मोहन यादव ने कहा- 'पब्लिक सर्वेंट गवर्नमेंट की जनकल्याण और विकास से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए प्रमुख माध्यम है। PM मोदी के विकसित भारत के विजन में सुशासन की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनकल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही लोकसेवक की कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चयनित अधिकारियों से सीएम डॉ. मोहन यादव की अपेक्षा

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि लोक सेवा एग्जाम में सेलेक्ट हुए अधिकारीयों को निर्भीक, नि:स्वार्थ, निष्ठावान और कर्तव्यपरायण होकर काम करना चाहिए। इसके साथ उन्हें नवाचारों से व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना चाहिए। बुधवार को वर्ष 2020 और 2021 बैच के उप जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। CM मोहन यादव से सौजन्य भेंट के लिए मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन पहुंचे थे प्रशासन अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण ले रहे 27 ट्रेनी अधिकारी।

विनम्रता और सेवाभाव को बनाएं लोक सेवा का आधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को हमेशा अध्ययनशील बने रहने, निरंतर सीखने, अहंकार से दूर रहने और आचरण में मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विनम्रता और सेवाभाव ही लोकसेवा का आधार होना चाहिए। अधिकारी अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से ही जनता के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ सकते हैं।

व्यक्तिगत संवाद और प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षु अधिकारियों से उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि, अध्ययन क्षेत्र और रुचियों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे अपने कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।