कांग्रेस के पूर्व विधायक से प्रताड़ित होकर एक महिला ने जहर खा लिया है। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

धार. मध्यप्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां धरमपुरी विधानसभा सीट से 2018 ​में जीते कांग्रेस विधायक पर एक महिला ने बड़ ही गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सहित 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 साल से थे संबंध

मामला मध्यप्रदेश के धार जिले का है। यहां धामनोद निवासी एक महिला ने हालही जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला का नाम बबीता बताया जा रहा है। जिन्होंने 29 नवंबर को जहर खा लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद महिला के बयान हुए। जिसमें उसने बताया कि उसके पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा से पिछले 12 साल से संबंध थे। लेकिन अब उसने धोखा दे दिया और लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इस कारण उसे सुसाइड करना पड़ा।

धरमपुरी सीट से जीते थे पांचीलाल

पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा धरमपुरी विधानसभा सीट से 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। महिला ने दबी जुबान में बताया कि उसके पांचीलाल से पिछले 12 साल से संबंध थे। दोनों एक साथ भी रहते थे। ऐसे में उसने महिला को हर खुशी देने का वादा किया था। लेकिन अब वह धीरे धीरे कर हर चीज से मुकरने लगा। विवाद करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। ऐसे में लगातार परेशान होकर उसे जहर खाकर जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मकान भी नहीं किया नाम

महिला ने बताया कि पांचीलाल मेड़ा ने उसे धामनोद स्थित एक मकान उसके नाम करने का वादा किया था। लेकिन जब उसका मन भरा गया, तो उसने वह मकान देने से भी मना दिया। इस कारण पांचीलाल और उसके बीच अक्सर विवाद होने लगा। इस पर पूर्व विधायक ने महिला को अपनी जुबान बंद नहीं रखने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण महिला को सुसाइड करने के लिए मजबूर होना पड़ा इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा और उसके साथ प्रदीप ठाकुर, भीम ठाकुर, विजय पाटीदार, कुंदन राजपूत, रोहित सिंगारेड के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में लिया है।