मध्य प्रदेश के धार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी के बीच बर्थडे पार्टी की प्लानिंग को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक साथ जहर पी लिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति आईसीयू में एडमिट है।

धार (मध्य प्रदेश). अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच जरा-जरा सी बात पर विवाद इतना बढ़ जाता है कि जिसका अंजाम बहुत बुरा होता है। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दंपत्ति में जन्मदिन पार्टी की प्लानिंग को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक साथ जहर पी लिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति आईसीयू में एडमिट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धार जिले के मेहंदीखेड़ी गांव का है यह शॉकिंग मामला

दरअसल, यह शॉकिंग मामला धार जिले के मेहंदीखेड़ी गांव का है। जहां पति-पत्नी ने आपसी विवाद के बाद बुधवार शाम को जहर खा लिया। जहर खाने के बाद पति ने गांव की एक निजी क्लिनिक के डॉक्टर को फोन किया। इसके बाद डॉक्टर ने दंपत्ति के परिजनों को सूचित किया। पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दंपत्ति को अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिवार से पूछताछ के अलावा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले पत्नी ने गिलास में जहर घोलकर पी लिया

मामले की जांच कर रहीं थाना प्रभारी बबीता चौधरी ने बताया कि पहले पत्नी लक्ष्मी बागवान (20) ने गिलास में जहर घोलकर पी लिया, इसके बाद पति ने उससे गिलास छीना और खुद ने भी पी लिया। लेकिन गुरुवार सुबह लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। वहीं अजय की हालत गंभीर है। दोनों ने यह कदम उस वक्त उठाया जब उनके परिजन खेत पर काम पर गए हुए थे।

दुखद-तीन महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस को दिए बयान में अजय ने बताया कि अगले महीने लक्ष्मी का जन्मदिन है। लेकिन लक्ष्मी ने बाहर घूमने जाने की बात कही। मैंने समझाया कि अभी जन्मदिन में समय है, इस बारे में बाद में बात करेंगे। बस दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहर हो गई। इसके बाद लक्ष्मी ने जहर घोलकर पी लिया। बता दें कि अजय बागवान (22) की शादी तीन महीने पहले लक्ष्मी बागवान (20) से हुई थी। परिजनों ने बताया कि दोनों हंसी-खुशी जिंदगी जी रहे थे। कभी उनके बीच बहस नहीं होती थी, लेकिन बुधवार को उनके बीच इतनी बहस हो गई कि बात जहर तक जा पहुंची।