शादी के महज 24 दिन बाद जब एक पत्नी अपने पति को छोड़कर मायके चली गई तो पति ने गला काटकर अपनी जान दे दी। उसकी लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक कैफे चलाने वाले युवक ने हालही नेपानगर की एक लड़की से शादी की थी। शादी हुए 24 दिन भी नहीं बीते और दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। ऐसे में जब पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई तो उसने बुधवार को चाकू से अपना गला काट कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुसाइड नोट में लिखा सॉरी

मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने लिखा कि मुझसे गलती हो गई है, आगे से ऐसा नहीं करूंगा। पुलिस ने युवक के शव के पास से सुसाइड नोट जब्त किया वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने घरवालों के बयान भी लिए हैं।

16 दिसंबर को हुई थी शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के भगवानदीन नगर अनुराग अपार्टमेंट में स्थित पेंट हाउस में संदीप नामक युवक ने सुसाइड कर लिया है। उसने 16 दिसंबर को ही नेपानगर की एक युवती से शादी की थी। जो शिक्षिका है। सोमवार को उसकी पत्नी नेपानगर चली गई। संदीप को घरवालों ने फोन लगाया, लेकिन जब संदीप ने कई बार घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया तो घरवाले पेंट हाउस में पहुंचे, जहां संदीप का कटा हुआ गला और हाथ में चाकू देखकर दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पत्नी के बयान पर जांच

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान लिए हैं। इसी के साथ दोनों पक्षों के घरवालों के बयान भी लिए जा रहे हैं। उसी के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।