bewafa sonam raghuvanshi news : इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शादी के एक महीने बाद ही पति की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला।

bewafa sonam raghuvanshi news : इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर में पत्नी सोनम के रघुवंशी गिरफ्तार होने के बाद मिनट टू मिनट कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कैसे उसने शादी के महज एक महीने के अंदर ही अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया। वह भी अपने से पांच साल छोटे प्रेमी राज कुशवाह के लिए...अब शिलांग से लेकर दिल्ली तक सोनम और राज की लव स्टोरी की चर्चा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक फैक्ट्री से शुरू हुई सोनम रघुवंशी की लव स्टरी

मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी के पिता इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री चलाते हैं। सोनम का प्रेमी राज कुशवाह इसी फैक्ट्री में करता है। पिता की फैक्ट्री होने के कारण सोनम का यहां आना-जाना लगा रहता था। बताया जाता है कि वह यहां पर अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी काम देखती थी। लेकिन जब राज से दिल लगा तो वह किसी ना किसी बहाने रोजाना फैक्ट्री आने लगी।

सोनम और राज को रोज देखते थे फैक्ट्री के कर्मचारी

बताया जात है कि काम करने के दौरान सोनम और राज की दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भी कई बार दोनों को बात करते देखा था। लेकिन कोई कुछ कर नहीं सका, क्योकि सोनम मालिक की जो बेटी थी। इतना ही नहीं दोनों इंदौर के बाहर भी मिलने के लिए जाया करते थे।

अब सोनम और राज के खुलेंगे कई खतरनाक सीक्रेट

सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने कभी सोचा नहीं था कि वह जिस राज और सोनम को मिलते हुए देख रहे हैं, वह आगे चलकर इतना बड़ा रूप लेगा कि किसी की हत्या कर देंगे। इंदौर पुलिस अब सोनम के प्रेमी राज कुशवाह के बारे में फैक्ट्री से उसके सारे रिकॉर्ड खंगाल रही है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। जिससे राज और सोनम की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। जल्द ही पता चल जाएगा कि दोनों ने राजा को मारने की प्लानिंग कब और कहां बनाई थी।