कैंसर दिवस पर सीएम मोहन यादव ने कैंसर से जंग जीतने का मूलमंत्र बताया। जागरूकता और समय पर इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है। उन्होंने भीमसेन जोशी को भी श्रद्धांजलि दी।

कैंसर एक बेहद ही घातक बीमारी है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। 4 फरवरी के दिन कैंसर दिवस मनाया गया था। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कई चीजों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा है कि सही जानकारी, उचित समय पर जांच और इलाज से कैंसर जैसी बीमारी को परास्त किया जा सकता है। उत्तम स्वास्थ्य ही खुशहाल जीवन का आधार है। उन्होंने कैंसर दिवस पर जागरूकता फैलाएं-कैंसर को हराएं-जीवन को जिताएं का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से कैंसर के संबंध में स्वयं जागरूक रहते हुए समाज को जागरूक करने और स्वस्थ भारत के संकल्प की सिद्धि में सहभागी होने का आव्हान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री पं. भीमसेन जोशी ने समर्पण और सतत् लगन से भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध कर विश्व में इसका मान बढ़ाया। उनकी आवाज और कला का जादू अनंतकाल तक अवस्मिरणीय रहेगा।