मध्य प्रदेश में 5 जून से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरूआत होगी। यह अभियान 16 जून तक चलेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेडा पहुंचकर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

भोपाल. पूरे दुनियाभर में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 5 जून से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरूआत होगी। यह अभियान 16 जून तक चलेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेडा पहुंचकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले में बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा पहुंचकर वहां पूजन अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोहन यादव ने प्रदेश की जनता से की यह अपील

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर प्रदेश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी और पेड़ लगाने के लिए अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा-आज विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ 16 जून, गंगा दशहरा तक चलने वाले "जल गंगा संवर्धन अभियान" से जुड़कर अपने आस-पास की नदियों, कुओं, तालाबों, बावड़ियों और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने और इनको संरक्षित करने में आप भी अपना योगदान दीजिए।

Scroll to load tweet…