Janmashtami 2024 इंदौर में इस बार जन्माष्टमी पर 5 हजार से ज्यादा बच्चे बाल कृष्ण और उनकी माताएं मां यशोदा के रूप में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अनोखे उत्सव में शामिल होंगे।

इंदौर ( मध्य प्रदेश). कल सोमवार 26 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी पर्व यानि श्रीकृष्ण जन्मोसत्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कहीं भगवान को झूला झुलाया जाएगा तो कहीं मटकी फोड़ आयोजन होंगे। लेकिन इंदौर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम पूरे देश से सबसे अलग होता है। इसीलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इस पर्व को देखने के लिए इंदौर में मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि शहर की इस पर्व पर एक साथ पांच हजार से ज्यादा बच्चे बाल कृष्ण और इतनी संख्या में उनकी माताएं मां यशोदा के रूप में नजर आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम मोहन दो दिन इंदौर में ही रहेंगे

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिन पहले यानि 25 अगस्त को ही इंदौर पहुंच गए हैं। सीएम दो दिन तक वहीं रहेंगे। वह आज इंदौर में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं सीएम रविवार को गीता भवन में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इंदौर का जन्माष्टमी पर्व इस तरह मनाते हैं भक्त

बता दें कि इंदौर में बहुत ही भव्य तरीके से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। शहर के सभी मंदिरों को फूलों और लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जाता है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और महाभिषेक किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए भक्तजन बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहुंचते हैं। पूजन पाठ के अलावा इंदौर में रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है,। वहीं इंदौर में जुलूस और शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां निकलती हैं जो सबका मन मोह लेती हैं। इतना ही नहीं हर चौंक-चौराहों पर बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों पर बंधी मटकी फोड़ आयोजन भी होता है। जिसमें लाखों रुपए का इनाम भी रखा जाता है।

5 हजार कृष्ण और 5 हजार यशोदा माता इंदौर में मनाएंगी जनमाष्टमी

इंदौर में इस बार की श्रीकृष्ण जनमाष्टमी 'हर घर कन्हैया -हर मां यशोदा" थीम पर मनाई जाएगी। यानि शहर के पांच हजार से ज्यादा बच्चे बाल कृष्ण का रूप धारण किए हुए नजर आएंगे। वहीं इतनी संख्या में उनकी माताएं मां यशोदा के रूप में दिखाई देंगे। जिसमें प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान माता यशोदा और भगवान श्रीकृष्ण पर फूलों से बरसा करते दिखाई देंगे। यानि इस तरह इंदौर मथुरा-वृंदावन के बाद अपने तरह का अनूठा उत्सव मनाया मनाएगा।