एक महिला के अपने पति के साथ ही अपने जीजा से भी संबंध थे। वह जब मन करता था तब पति से जब मन करता था तब जीजा से संबंध बनाती थी। हैरानी की बात तो यह थी कि जीजा भी उसकी सगी बहन का पति था। इसके बावजूद महिला को किसी बात की शर्म नहीं थी।

पन्ना. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मोहन्द्रा रोड पर पुलिस को एक लाश पड़ी हुई मिली थी। पुलिस उसे उठवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। मृतक की खून किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी ने करवाया था। इसके बाद जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

​महिला ने बताई जीजा से संबंध की कहानी

महिला ने खुद बताया कि उसका अपनी बहन के पति यानी जीजा से संबंध थे। जीजा ने उसे एक मोबाइल भी बात करने के लिए दिया था। महिला ने बताया कि उसके अपने पति के साथ जीजा से भी संबंध बन गए थे। इसलिए जब जीजा बोलते थे, तब वह जीजा के पास चली जाती थी। जब घर में रहती थी तो पति के साथ संबंध बनाती थी। लेकिन एक दिन उसके पति को जीजा से संबंध की बात पता चल गई। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा।

यह भी पढ़ें : स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया वो काम, शर्म से पानी पानी हो गई, बैरंग लौटी फिर बारात

पति से ज्यादा जीजा था पसंद

महिला को अपने पति से ज्यादा जीजा पसंद था, इसलिए उसने अपने पति को मरवाने की प्लानिंग कर ली। इसके बाद जीजा ​महिला के पति को घर से बाइक पर बिठाकर खेत पर छोड़ने के बहाने लेकर गया। वह खेत पर जाने की अपेक्षा सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने महिला के पति की हत्या पत्थर पटक पटक कर कर दी। फिर शव को वहीं छोड़कर चला गया। यही शव पुलिस को मिला तो पुलिस ने मृतक की पहचान गंभीर उर्फ गुड्डू गोंड निवासी बीरमपुर जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रूप में की। इसके बाद आरोपी जीजा और साली को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : 70 की उम्र में बुजुर्ग लाया 20 साल छोटी दुल्हन, शादी होते ही पत्नी ने कर दिया कांड