लोकसभा चुनाव प्रचार में बुलडोजर की एंट्री हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही सभा को संबोधित करने पहुंचे। बुलडोजर से उनका स्वागत किया गया। ये नजारा देखकर हर कोई हैरान था।

खजुराहो. मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ यहां से समाजवादी पार्टी ने भी मीरा यादव को खड़ा किया था। लेकिन उनका फार्म रिजेक्ट हो गया। वे मंगलवार को पन्ना पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को भी चेतावनी दी है। इस दौरान बुलडोजर की एंट्री ये सभा का माहौल भी उत्साह से भर गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ककरहटी पहुंचे वी​डी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान सभा को संबोधित करने के लिए ककरहटी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और अयोध्या में बनें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राम के विरोधियों को बुंदेलखंड की धरती कभी नहीं स्वीकार करेगी। इस दौरान जेसीबी लेकर आया भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

कई गांवा और कस्बों में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को बुंदेलखंड के कई गांव और कस्बों में पहुंचे। जहां उन्होंने आम और खास सभी से मुलाकातर कर जनसम्पर्क किया। जब वीडी शर्मा ककरहटी पहुंचे, तब बुलडोजर लेकर आए कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों तरफ बुलडोजर खड़ा कर जमकर स्वागत किया।

मीरा यादव का फार्म रिजेक्ट

गठबंधन के चलते खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा मीरा यादव को मैदान में उतारा गया था। उम्मीद थी कि मीरा यादव और वीडी शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। लेकिन जब मीरा यादव का फार्म ही रिजेक्ट हो गया तो अब वीडी शर्मा को वॉकओवर मिलने की चर्चा चल रही है।