मध्य प्रदेश के खंडवा से मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। चोरी की आशंका में बीती रात ग्रामीणों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। वह गांव के नजदीक नदी के किनारे घायल अवस्था में पाया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हैं।

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। चोरी की आशंका में बीती रात ग्रामीणों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। वह गांव के नजदीक नदी के किनारे घायल अवस्था में पाया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हैं। घटना छैगांवदेवी की है। मृतक शेख फिरोज के परिजन पूरे मामले के जांच की मांग कर रहे हैं। उधर पुलिस मॉब लिंचिंग से इंकार कर रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। गांव के कुछ ग्रामीणों ने रात में 3 बजे चोरी का केस भी दर्ज कराया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाइंट्स में जानें पूरा घटनाक्रम

1. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि छैगांवदेवी गांव में ही किसी के यहां 4 अज्ञात लोग चोरी के मकसद से पहुंचे थे। वह चने चुरा रहे थे। उसी बीच लोग जग गए।

2. पुलिस को अलसुबह जानकारी मिली कि गांव के पास स्थित नदी के किनारे एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

3. मृतक शेख फिरोज के परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ मॉब लिंचिंग की वारदात हुई। उसे इतना मारा गया कि चमड़ी तक उधड़ गई। इसी वजह से युवक की जान गई। उसके साथ घूमने निकले तीन युवक अभी भी लापता हैं।

4. पुलिस सामूहिक मारपीट की घटना से इंकार कर रही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

5. मृतक शेख फिरोज के परिजन शेख अनवर का कहना है कि उनका भाई रात में कहीं घूमने निकला था। रात में ही यह जानकारी भी मिली थी कि गांव के छीतर पटेल नाम के एक शख्स ने चोरी का केस दर्ज कराया है।

6. अनवर का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके भाई को मारा और बांध कर नदी में डाल दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब वह जिंदा था।

7. अनवर का यह भी आरोप है कि उसके भाई के साथ क्रूरता से मारपीट की गई। उसके शरीर में ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां पर जख्म न हो। यदि उसने चोरी भी की तो उसे पुलिस को सौंपना चाहिए था।

8. एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि रात में घर में रखे चने की फसल की चोरी की शिकायत मिली थी। चार अज्ञात लोग छैगांवदेवी पहुंचे थे। 

9. डायल 100 पर सुबह 6 बजे सूचना मिली थी कि गांव के पास स्थित नदी के किनारे कोई शख्स घायल अवस्था में पड़ा है।

10. मृतक शेख फिरोज के खिलाफ खंडवा के अलग अलग थानों में भी केस दर्ज हैं। मृतक के परिजन केस के निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।