ladli behna yojana kist july 2025 : मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से लाडली बहनों के खाते में जुलाई महीने की किस्त 1250 रुपए ट्रांसफर करेंगे।
ladli behna yojana kist july 2025 : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है, आज शनिवार को उनके बैंक खातों में जुलाई महीने की किस्त आएगी। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा महाकाल की नगरी यानि उज्जैन से लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। यह पैसा एक क्लिक में 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाएं के खाते में आ आएगा।
सावन के दूसरे ही दिन लाड़ली बहनों के खातों मे पैसा
उज्जैन पहुंचे सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा-सावन के महीने में आज हम लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की राशि भेजेंगे। हम अपने वादे पूरे कर रहे हैं। प्रदेश के नागरिकों की बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
7 दिन के लिए दुबई और स्पेन दौरे पर सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा-आज बाबा महाकाल ने भस्म आरती में अद्भुत कृपा की है। बाबा के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। हम समृद्धि के मार्ग पर निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं। कल मैं दुबई और स्पेन के 7 दिवसीय दौरे पर जा रहा हूँ।
लाड़ली बहना योजना सरकार की सबसे चर्चित योजना
बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की सबसे चर्चित योजना है। जिसे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 की विधानसभा चुनावों से पहले शुरू की थी। जिसके लिए मध्य प्रदेश की 21 से 59 साल की शादीशुदा, तलाकशुदा, विधवा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन इस योजना के तहत किया गया था। वर्तमान में इस योजना से प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
लाड़ली बहना योजना से जीता चुनाव
बता दें कि लाड़ली बहना योजना को मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की 2023 की विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत का बड़ा कारण बताया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समर्थन ने पार्टी को मजबूती दी और प्रदेश में स्थिर नेतृत्व कायम किया।
रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मिलेगा इतना पैसा
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को मासिक 1250 रुपये के साथ-साथ 250 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा। यानी इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे। वहीं दिवाली के बाद से यह राशि हर महीने मिलेगी।
