मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ऐलान किया कि पर्यावर संरक्षण के लिए पीएम मोदी के लिए गए संकल्प में मध्य प्रदेश अपनी भागीदारी निभाते हुए पांच करोड़ पौधारोपण कराएगा।

EK Ped Maa ke Naam: पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने के लिए प्रेरित करने वाले अभियान, एक पेड़-मां के नाम...को पूरे देश में चलाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत रविवार को मध्य प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ऐलान किया कि पर्यावर संरक्षण के लिए पीएम मोदी के लिए गए संकल्प में मध्य प्रदेश अपनी भागीदारी निभाते हुए पांच करोड़ पौधारोपण कराएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा हमेशा से देश का सामूहिक संकल्प बनकर जनसहभागिता के माध्यम से इतिहास रचती रही है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदलने से लेकर कोरोना को पराजित करने तक देश ने आपके आह्वान पर विश्व के सामने अद्भुत मिसाल पेश की है। निश्चित ही #एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान भी देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने साढ़े पांच करोड़ पौधरोपण का संकल्प साकार करने का बीड़ा उठा लिया है।

इंदौर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ किया अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ पौधरोपण अभियान को शुरू किया। पीएम मोदी के आह्वान पर एक पेड़-मां के नाम अभियान के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। लोकमाता अहिल्याबाई की पावन भूमि इंदौर के बिजासन बीएसएफ कैम्प में एक_पेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण किया गया। वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया।

Scroll to load tweet…

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्यमित्र, विधायक गोलू शुक्ला सहित बीएसएफ के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सूर्यास्त के साथ विश्राम के लिए रूकी, सुबह फिर शुरू होगी यात्रा, 55 साल बाद 2 दिन की यात्रा