मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 5 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और क्रूरता की दर्दनाक घटना। बच्ची गंभीर रूप से घायल, दो घंटे के ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर। 17 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Madhya Pradesh Child Rape: मध्य प्रदेश से 5 साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भयानक यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी हालत ऐसी थी कि इलाज कर रहे डॉक्टर भी कांप गए। दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति स्टेबल हुई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची का इलाज ग्वालियर के कमला राजा हॉस्पिटल में हुआ है। यहां के डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 29 टांके लगाने पड़े। Colostomy ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की उम्र 17 साल है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी नशे में था। उसने कई बार बच्ची का सिर दीवार पर पटका। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की। उसने धारदार हथियार से बच्ची के शरीर को कई जगह काट दिया। पूरा जिस्म छलनी कर दिया। बच्ची के सिर पर चोट के अलावा, उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर कई कट, खरोंच और काटने के निशान थे। आरोपी ने धारदार हथियार से बच्ची के शरीर को छलनी कर दिया। उसे कई जगह दांत से काटा।

पांच दिन से बच्ची ने नहीं खोली जुबान

डॉक्टरों ने दो घंटे तक ऑपरेशन किया। इसके बाद बच्ची की हालत स्टेबल हुई है। वह अभी भी नाजुक स्थिति में है। बच्ची होश में है, लेकिन इस कदर सदमे में है कि पांच दिन से कुछ बोली नहीं है। पांच दिन पहले उसके साथ यह घटना घटी थी।

यह भी पढ़ें- 10 हैवानों के लिए फांसी मांग रहा है पूरा शहर, दिल दहला देगा विजयनगर रेप कांड

खून से लथपथ मिली थी बच्ची

बच्ची शिवपुरी जिले की रहने वाली है। वह 23 फरवरी को लापता हो गई थी। लगभग दो घंटे बाद वह पड़ोस के एक घर की छत पर बेहोश और खून से लथपथ हालत में मिली थी। बच्ची की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- झुंझुनू में डंपर ड्राइवर से हैवानियत: बंदूक की नोक पर बारी-बारी किया कुकर्म!