मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी युवन ने खुद भी पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने ऐसा खून खेल खेला कि देखकर लोगों की रूह तक कांप गई है। युवक ने एक ही परिवार के 8 लोगों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एक साथ 8 जानें लेने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मामले की जानकारी पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शवों का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred