मध्य प्रदेश के इंदौर के पटेल नगर में रामनवमी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहां रामनवमी के कार्यक्रम के दौरान बेलेश्वर महादेव मंदिर के बावड़ी की छत धंस गई। घटना के वक्त छत पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। 

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के पटेल नगर में रामनवमी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ। यहां रामनवमी के कार्यक्रम के दौरान श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में स्थित बावड़ी की छत धंस गई। घटना के वक्त छत पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। हादसे के चलते वे 50 फीट गहरी बावड़ी में गिर गए। इसके बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष और सचिव पर केस दर्ज किया गया है। वहीं जब सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे तो पब्लिक ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बावड़ी में गिरे लोगों को पहले रस्सी की मदद से निकाला गया। फिर सीढ़ी गिराई गई। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड के लोग, एसडीआरएफ के जवान और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें बावड़ी में गिरे लोगों को सीढ़ी और रस्सी की मदद से बाहर निकाले जाते देखा जा सकता है।

PM मोदी ने शिवराज सिंह से ली जानकारी

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से घटना के बारे में जानकारी दी। पीएम ने ट्वीट किया, "इंदौर में हुए हादसे से बहुत पीड़ा में हूं। सीएम शिवराज सिंह से बात की है और स्थिति के बारे में अपडेट लिया है। राज्य सरकार तेजी से राहत और बचाव अभियान चला रही है। मेरी प्रार्थना सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है।"

Scroll to load tweet…

रामनवमी में मंदिर के पास लगता है मेला
बेलेश्वर महादेव मंदिर इंदौर का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यहां हर साल रामनवमी के दिन मेला लगता है। इस अवसर पर हजारों लोग मंदिर में पूजा करने आते हैं। मंदिर में एक प्राचीन बावड़ी है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 साल पहले छत बनाकर बावड़ी को ढंक दिया गया था। इसी छत के धंसने से हादसा हुआ है। बावड़ी में पानी है। बावड़ी के किनारे पर मौजूद एक दीवार के चलते बचाव अभियान में परेशानी हो रही थी। इसे तोड़ा गया। 

गोदावरी जिले में रामनवमी समारोह के दौरान पंडाल में लगी आग
रामनवमी समारोह के दौरान दूसरा बड़ा हादसा आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के दुवा गांव में हुआ है। यहां समारोह के लिए मंदिर के बाहर भव्य पंडाल बनाया गया था। इसी पंडाल में आग लग गई। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नए संसद भवन की लेटेस्ट तस्वीरें: जब अचानक न्यू पार्लियामेंट बिल्डिंग पहुंच गए PM Modi तो दिखा यह भव्य नजारा-10 PHOTOS

वडोदरा में शोभायात्रा के दौरान पथराव
गुजरात के वडोदरा में रामनवमी के शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ है। स्थिति को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR में बदला मौसम: दर्जनभर से ज्यादा फ्लाइट डायवर्ट, उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने स्टेट का हाल?