मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी रविवार सुबह लगते ही लोग हैरान रह गए।

ग्वालियर. ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में स्थित हारखेड़ा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना की जानकारी रविवार सुबह करीब 11 बजे बाद लगी है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि फांसी शनिवार देर रात लगाई गई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजने की तैयारी के साथ जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred