मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने आंखों पर वार करने के साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

MP crime news: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर बेहरमी से हमला किया। चरित्र पर शंका के चलते आरोपी ने पत्नी की आंखों पर चाकू से वार कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला पर हमले की सूचना पड़ोसियों ने दी

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को सूचित किया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। टीआई रजनी सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

घायल महिला के पिता के क्या लगाया आरोप?

पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच लाख रुपये खर्च करके की थी। शादी में बाइक और 51 हजार रुपये नकद भी दिए गए थे। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें…बेटी अफसर बनती तो हमारी गरीबी मिट जाती..लेकिन अब सब खत्म हो गया- एक पिता का दर्द

महिला के पति ने पड़ोसी से कहा- 'मारकर आ रहा हूं' 

महिला की छोटी बहन के पति ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद उनके पास आया और कहा, "मार कर आ रहा हूं।" जब वे महिला के घर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।

डॉक्टर बोले- आंखें सुरक्षित, लेकिन टांके लगाने पड़े 

महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय राठौर ने बताया कि उसकी आंखों, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के निशान हैं। हालांकि, आंखें सुरक्षित हैं, लेकिन पलकों पर टांके लगाने पड़े।

पति को पत्नी के चरित्र पर था शक

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र करीब 24 वर्ष है और उसकी शादी तीन साल पहले छोटू खान नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। घटना के दिन पति ने पत्नी से उसका मोबाइल मांगा और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें…'मांझी सरकार' का खौफनाक फरमान–आदिवासी लड़की से लव मैरिज की तो काट देंगे हाथ-पैर!