मध्यप्रदेश में घना कोहरा छा रहा है। जिसके कारण विजीबिलिटी जीरो हो चुकी है। सुबह 9 बजे तक भी कोहरा छाए रहने के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसे में रायसेन में एक यात्रियों से भरी बस भी पलट गई है।

रायसेन. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में यात्रियों से भरी बस पलटने से चीख पुकार मच गई है। बस में सवार घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रही है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन बस पलटते ही जान बचाने के लिए चीख पुकार मच गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलसुबह हुआ हादसा

ये हादसा मंगलवार अलसुबह करीब 4 बजे का बताया जारहा है। जब घना कोहरा छा रहा था। ऐसे में प्राइवेट बस के पलटने से करीब 19 यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से कुछ को गंभीर होने के कारण भोपाल भी रेफर किया है।

सतना से इंदौर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी चार्टर्ड बस सतना से इंदौर जा रही थी। तभी रायसेन से निकलते समय बस खाई में जाकर पलट गई। हालांकि खाई अधिक गहरी नहीं थी। इस कारण बस में सवार किसी यात्री की मौत नहीं हुई है। लेकिन अधिकतर लोग घायल हो गए हैं। जिन लोगों को चोटें नहीं आई है। वे अपने घर चले गए हैं। अलसुबह हुए इस हादसे के कारण लोग काफी परेशान हो गए। जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी परेशान हुए। क्योंकि ठंड काफी अधिक है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।