भाजपा का प्रचार कर रही एक एसयूवी कार के पलट जाने से 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। वहीं करीब 5 से अधिक कार्यकर्ता घायल हैं।

सागर. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा हादसा हो गया है। भाजपा के प्रचार में दौड़ रही एक एसयूवी कार पलटने से कार में सवार 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 5 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है। घायलों की पूछताछ करने के लिए अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुर्घटना मध्यप्रदेश की रहली विधानसभा क्षेत्र में बरखेड़ा और बागरोन गांव के बीच की है। एसयूवी कार में करीब 10 से 11 भाजपा कार्यकर्ता बैठकर प्रचार करने के लिए जा रहे थे। कार में चुनाव प्रचार सामग्री भी थी। कार रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान 3 गंभीर घायलों की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  अकाउंट रेडी रखना...मप्र विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल

एसयूवी में सवार भाजपा कार्यकर्ता रहली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव का प्रचार कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर गोपाल भार्गव अस्पताल पहुंचे और घायलों की पूछताछ कर उनके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था करवाई।

यह भी पढ़ें: MP election 2023 : खंडवा में पीएम मोदी ने जनता को बताया एक काम, बोले ये काम जरूर करना