मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति, माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों की कामना की।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्योपासन के पावन पर्व मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति पूजन का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के साथ ही, माघ बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति से जुड़े यह सभी शुभ पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। ये त्यौहार समाज में खुशियों का संचार करें, बाबा महाकाल से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना है।

Scroll to load tweet…