एक युवक ने युवती से चैटिंग के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया है। जिसके विरोध में बुधवार को पुलिस ने एक धर्म विशेष के युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरएसएस द्वारा एफआईआर दर्ज कराई थी।

खरगोन. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक ने हिंदू धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। जिसके विरोध में राष्ट्रीय स्वयं संघ द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने फैजान नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्क्रीन शॉट और रिकार्डिंग शेयर

जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र में एक धर्म विरोधी टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। एक युवती से धर्म विशेष के युवक द्वारा हिंदू धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। जिसका युवती ने स्क्रीन शॉट लेकर रिकार्डिंग के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आरएसएस ने की शिकायत

हिंदू धर्म के लिए की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। आरएसएस ने इस घटना की निंदा करते हुए थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने बुधवार को फैजान पिता निजाम को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही पुलिस इस युवक को गिरफ्तार करने पहुंची तो मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। लेकिन पुलिस ने शांति पूर्ण ढंग से युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।