Akash Dharve news: 11 साल का प्यार या प्लानिंग? नीमच CEO आकाश धार्वे पर शादी का झांसा देकर महिला को लिव-इन में रखने और फिर धोखा देने का सनसनीखेज आरोप! पीड़िता बोली- अपहरण की कहानी भी थी साजिश! अब FIR, जांच में कई चौंकाने वाले राज खुलने की उम्मीद!

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पदस्थ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) आकाश धार्वे पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र में FIR दर्ज करवाई है कि आकाश ने उसे शादी का झांसा देकर साल 2012 से 2023 तक लिव-इन रिलेशन में रखा, लेकिन जब उसने विवाह की बात की तो साफ इंकार कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, बोली– 'अपहरण भी था ड्रामा'

पीड़िता ने दावा किया है कि फरवरी 2025 में उज्जैन-नागदा रोड पर उसका जो अपहरण हुआ बताया गया था, वो भी एक पूर्व नियोजित साजिश थी। महिला के अनुसार, यह पूरा नाटक आकाश धार्वे ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए रचा था।

जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता, और कैसे टूटा भरोसा

महिला ने बताया कि 2012-13 में आकाश से उसकी पहली मुलाकात हुई। तब से दोनों के बीच लिव-इन रिलेशनशिप था। आकाश के सीईओ बनने और नीमच ट्रांसफर के बाद भी रिश्ता जारी रहा। लेकिन 2024 के दिसंबर में विवाह की बात आने पर उसने मना कर दिया।

पंचायत ने भी दिया महिला के पक्ष में फैसला, फिर भी नहीं मानी बात

महिला का दावा है कि गांव की पंचायत ने भी उसकी बात को सही मानते हुए आकाश को शादी करने के निर्देश दिए, लेकिन कुछ समय बाद ही आकाश के परिवार ने महिला को घर से निकाल दिया।

धार पुलिस ने दर्ज की FIR, ASP ने दिया सख्त ऐक्शन का भरोसा

5 जून को गंधवानी थाने में लिखित शिकायत दी गई, जिसके बाद BNS की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। धार ASP गीतेश कुमार गर्ग ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस: एसपी मनोज कुमार सिंह

धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिला अपराधों में कोई लापरवाही नहीं होगी, चाहे आरोपी किसी पद पर हो। उन्होंने टीम को त्वरित जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए हैं।