मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पीएचक्यू पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने कार्यक्षेत्र की घटनाओं के संबंध में अपडेट रहकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने कार्यक्षेत्र की घटनाओं के संबंध में अपडेट रहकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डॉ यादव ने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे दायित्व की समीक्षा करने और उनकी भूमिका के संबंध में भी चर्चा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार फील्ड अधिकारी रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी तत्पर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं। अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमिका है तो पूरी विस्तृत पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं।

डॉ यादव ने कहा कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का तत्काल प्रतिवाद भी जारी किया जाए। ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यम से अपराध नियंत्रण की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले माह में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।