CM मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से उनके निवास पर मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और गोंड चित्रकारी में नवाचारों व युवा कलाकारों के प्रशिक्षण पर चर्चा की। श्रीमती दुर्गाबाई को 2022 में चित्रकला के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर श्रीमती दुर्गाबाई का अभिवादन किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती दुर्गाबाई से लोक कला विशेषकर गोंड चित्रकारी में हो रहे नवाचारों और प्रदेश में नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के संबंध में चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दुर्गाबाई को चित्रकला के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…