5 अगस्त 2024 को बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में 1500 डमरू वादक विश्व कीर्तिमान बनाएंगे। इस दौरान भस्म आरती की धुन पर विशेष प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड का आकर्षण भी होगा।

उज्जैन। 5 अगस्त 2024, सावन के तीसरे सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और भक्ति का दृश्य और अधिक विहंगम होगा। सवारी में 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन कर विश्व कीर्तिमान रचेंगे। भोपाल और उज्जैन के डमरु वादक के दल द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डमरू वादकों द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ पर प्रातः 11 बजे विशेष प्रस्तुति दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप अब तक बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह और आकर्षण को और अधिक बढ़ाने के क्रम में जनजातीय कलाकारों की और 350 जवानों के पुलिस बैंड की प्रस्तुति भी हुई। अब बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा हैं।

आज भगवान श्री महाकाल श्री शिवतांडव स्वरूप में अपने भक्तों को देंगे दर्शन

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का सजीव प्रसारण श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।

जनजातीय कलाकार भी बिखेरेंगे कला संस्कृति की छटा

निमाड अंचल के पारंपरिक लोकनृत्य काठी नृत्य दल श्री महाकालेश्वर भगवान की तीसरी सवारी में पालकी के आगे भजन मंडलियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगा।