MP Weather Today: भीषण गर्मी से तप रहा मध्य प्रदेश! 15 जिलों में लू का कहर, तापमान 46°C पार… राहत की उम्मीद 13 जून से, जब आंधी-बारिश के साथ लौटेगा मानसून। जानिए किन जिलों में अलर्ट जारी और कहां बरसेगी राहत की फुहारें, अगले 4 दिन का फुल अपडेट…

MP Temperature Today: लगातार डेढ़ महीने तक आंधी और बारिश के बाद मध्य प्रदेश एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। नौगांव और छतरपुर जैसे शहरों में तो पारा 46.1 डिग्री तक पहुंच चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग का लू अलर्ट: इन 15 जिलों में सतर्क रहें

11 जून को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में लू चलने की संभावना है। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश की संभावना

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल जैसे जिलों में तेज आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। यहां के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

28 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान, छतरपुर सबसे गर्म

छतरपुर: 46.1°C

नौगांव: 45.9°C

गुना-खजुराहो: 45.4°C

टीकमगढ़: 45.2°C

सागर: 45.0°C

ग्वालियर: 44.6°C

भोपाल: 43.4°C

उज्जैन: 43.0°C

जबलपुर: 42.5°C

इंदौर: 40.4°C

पचमढ़ी ही ऐसा शहर रहा, जहां तापमान सबसे कम 37.4 डिग्री रहा।

13 जून से शुरू होगी बारिश, लेकिन नहीं सभी को राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की शुरुआत होगी। हालांकि, जहां बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का असर जारी रहेगा। मानसून की देरी की वजह से 15 जून के बाद ही पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन का मौसम पूर्वानुमान

11 जून

लू: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना, शिवपुरी समेत 15 जिलों में

बारिश: छिंदवाड़ा, शहडोल, डिंडौरी सहित 8 जिलों में

12 जून

लू: ग्वालियर, सागर, छतरपुर समेत 10 जिलों में

बारिश: जबलपुर, सतना, कटनी, बालाघाट सहित 25 जिलों में

13 जून

तेज आंधी और बारिश: जबलपुर, सीधी, नरसिंहपुर, देवास सहित 30 से अधिक जिलों में

14 जून

मॉनसून की दस्तक: भोपाल, इंदौर, रीवा, उज्जैन समेत 35+ जिलों में बारिश की संभावना