- Home
- States
- Madhya Pradesh
- इंदौर हुआ मोदीमय: पीएम मोदी के रोड शो में लोगों ने की फूलों की बारिश, हर ओर मोदी-मोदी की गूंज
इंदौर हुआ मोदीमय: पीएम मोदी के रोड शो में लोगों ने की फूलों की बारिश, हर ओर मोदी-मोदी की गूंज
Madhya Pradesh Assembly Election: मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को 230 सीटों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव प्रचार 15 नवम्बर बुधवार को थम जाएंगे। चुनाव प्रचार थमने के पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने इंदौर में रोड शो किया।

रोड शो में लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने जनता से कहा कि 3 दिसंबर को फिर से दिवाली मनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदान के पहले के अंतिम रोड शो इंदौर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो करीब दो किमी लंबा था। रोड शो गणपति मंदिर से शुरू होकर राजवाड़ा तक किया गया था।
रोड शो के बाद पीएम मोदी झारखंड पहुंचेंगे। यहां वह बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में मंगलवार को पीएम मोदी ने बैतूल, झाबुहा और शाजापुर में जनसभाएं की और बीजेपी के लिए वोट मांगा।
इंदौर की सड़कों पर पीएम मोदी ने खुली जीप में रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों और पीएम मोदी के समर्थक और शहरवासियों की भीड़ लगी रही।
दोनों ओऱ से लोगों ने पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा की। छतों पर भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे जो पीएम को पोस्टर हाथ लेकर नारे लगा रहे थे।
छतों से लोग फूल मालाएं भी उनकी जीप पर फेंक रहे थे।
पीएम मोदी भी उनका कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दे रहे थे।
पूरे रोड शो के दौरान हर तरफ कभी 'मोदी-मोदी' तो कभी ‘जय श्रीराम’ के नारे लगते रहे। नारों से जनता का जोश और भी ज्यादा बढ़ गया था।
पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित सभा में कहा का भाजपा अपनी जुबान की पक्की है। मेरी बात को आप लोग चाहें तो नोट कर लें कि घोषणा पत्र में आपसे किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। ये मध्य प्रदेश की जनता से मोदी की गारंटी है।
यह भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।