शादी से महज एक दिन पहले प्रेमी ने दुल्हन को अकेले में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। वह उस लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसके बाद लड़की ने शादी को भी तोड़ दिया।

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक बलात्कार का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि ये बलात्कार किसी और ने नहीं बल्कि जिस लड़की की शादी हो रही थी। उसी के प्रेमी ने किया है। ​पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

एमपी के रीवा जिले के सागर में एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी। ऐसे में युवक उसी लड़की से शादी करना चाहता था, जिससे वह प्रेम करता है। हालांकि युवती घरवालों की मर्जी के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी। इस कारण उसने युवक को शादी से इंकार कर दिया था। इसी बीच जब युवती की शादी होने वाली थी। उससे एक दिन पहले युवती जब किसी काम से बाहर निकली तो उसे युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। रेप की घटना युवती ने अपने घरवालों को बताई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को बलात्कार के केस में जेल भेज दिया है। इस घटना से पीड़िता ने जिससे शादी हो रही थी, वह भी तोड़ दी है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया प्रकरण

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया, इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है वह लड़की से शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की से उससे शादी करने के लिए साफ मना कर दिया था। ऐसे में उसने लड़की की शादी से पहले उसके साथ रेप कर दिया। रेप की घटना के बाद लड़की ने भी जहां शादी हो रही थी, वह भी तोड़ दी।

2023 की घटना

ये घटना 2 दिसंबर 2023 की है। 3 दिसंबर को लड़की की शादी होने वाली थी। 23 साल की दुल्हन के साथ रेप की घटना होने के बाद उसकी बारात भी नहीं आई। इस मामले में पुलिस ने 24 साल के आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।