रीवा में एक पति ने पत्नी को पोर्न स्टार बनाने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी का मोबाइल लोकेशन मुंबई बता रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जो अपनी ही पत्नी को पोर्न स्टार बनाना चाहता था। आरोपी ने बीवी को इस फील्ड में उतारने के लिए जो ट्रिक अपनाई वह शर्मनाक था। उसने पहले पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब इसी हैवान पति के खिलाफ महिला ने केस दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मुंबई बता रही है।

आरोपी घंटों देखता था पोर्न साइ्टस 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को पोर्न साइ्टस देखने की लत थी, वह घंटों अश्लील वीडियो देखता रहता रहता था। इतना ही नहीं वह पोर्न फिल्म में काम करने वालों को अपना आदर्श मानने लगा था। इसी के चलते वह खुद और पत्नी को पोर्न स्टार बनाना चाहता था। जिसके चलते उसने बीवी के 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया।

सिर्फ इसलिए पत्नी को बनाना चहता था पोर्न स्टार

पत्नी और परिवार ने जब यह सब देखा तो उनके होश उड़ गए। पत्नी ने विरोध करते हुए उससे बहस कि तो आरोपी ने कहा कि उसे इसका कोई पछतावा नहीं है। मैंने यह सब जानबूझकर किया है। आरोपी का मानना था कि वह पोर्न स्टार बनने में ज्यादा फेमस हो जाएगा। वहीं पत्नी का कहना है कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी, ऐसे शर्मनाक वीडियो अपलोड किए हैं कि वह किसी को मुंह दिखाने के लाइक नहीं रही। रोज ऐसे ऐसे फोन आते हैं कि जैसे कि वह यही सब काम करते हैं। ऐसा आदमी पति नहीं, एक हैवान है। जिसने सोशल मीडिया के अलावा इन वीडियो को रिश्तेदारों और दोस्तों तक भेज दिया, जिससे वह सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रही है।