बीवी ने चाय बनाने में जरा सी देरी क्या की पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह शॉकिंग वारदात मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी की सिफ इस वजह से हत्या कर दी की उसने चाय बनाने में देरी कर दी थी।

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाली क्राइम की घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने चाय बनाने में जरा सी देरी कर दी तो आरोपी इतनी बात पर गु्स्सा गया और पत्नी की पहले तो बेहरमी से मारपीट की। इसके बाद गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव जब्त कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी को जाना था हनुमान मंदिर, लेकिन पहुंच गया जेल

दरअसल, यह सनसनीखेज खबर ग्वालियर जिले के थाटीपुर गांव की है। जहां मंगलवार सुबह मोहित रजक और उसकी 22 साल की पत्नी साधना रजक के बीच चाय बनाने को लेकर विवाद हुआ था। यह झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी मोहित ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब पत्नी आरोपी का विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और उसका गला घोंटकर मार डाला। बताया जाता है कि आरोपी दंदरौआ धाम (हनुमान मंदिर) जा रहा था, इसलिए उसने जल्दी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा था। ना तो चाय बनी और ना ही मंदिर गया, क्योंकि उसे तो जेल जाना था।

शादी के बाद से ही पत्नी को करने लगा था प्रताड़ित

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मोहित रजक और साधाना की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगा था। मृतका ने पति की शिकायत कई बार अपने मायके वालों से की थी। लेकिन उसे समझाया गया कि वक्त के साथ सब बदल जाएगा। अब घटना का पता चलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ कहा कि अगर हमने बेटी की बात पर ध्यान दिया होता तो शायद वो आज जिंदा होती।

पुलिस को हत्या की बताई झूठी कहानी

बता दें कि जब घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के ससुराल वाले मामले को संदिग्ध मौत बताते रहे। लेकिन जब शव को बारीकी से देखा गया तो महिला के गले पर कसने के निशान स्पष्ट नजर आने के बाद पुलिस ने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।

बहू को नहीं हो रही थी औलाद, तो ससुर ने रख दिया सेक्स का आफर, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में खोल दी पोल