लड़की के हाथों में शादी की मेहंदी रच गई थी। एक दिन बाद उसकी बारात आने वाली थी, घर में विवाह की खुशियां थीं, लेकिन 24 घंटे पहले ही दुल्हन का उसके दोस्त ने रेप कर दिया। आखिर में लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां दुल्हन के साथ शादी के एक दिन पहले रेप किया गया। बारात लड़की की चौखट से लौट गई, यानि शादी होने से पहले ही टूट गई। हैरानी बात यह है कि यह बलात्कार किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की के प्रेमी ने किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का सामान लेने दुकान तक गई थी दुल्हन

दरअसल, यह मामला रीवा जिले के सागर थाना क्षेत्र का है। जहां एक लड़की की शादी हो रही थी, घर में मेहमान आ चुके थे, बस अगले दिन बारात का इंतजार था। लेकिन उससे पहले ही दुल्हन के अभिषेक नाम के दोस्त ने उसके साथ रेप कर दिया और फारर हो गया। पीड़िता ने अपने परिवार को यह बात बताई तो परिजनों ने पुलिस थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की की ना सुनते ही हैवान बन गया आरोपी

बता दें कि लड़की शादी की खरीददारी करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसका पूर्व प्रेमी अभिषेक मिला और उसे जबरदस्ती अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर उसने रेप की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की के साथ शादी करना चाहता था। वह उस पर हां कहने के लिए दबाव बना रहा था। जबकि पीड़िता विवाह से इंकार कर चुकी थी।

लड़की ने खुद शादी करने से कर दिया इंकार

पीड़िता की एक दिन बाद बरात तो आई लेकिन उसने खुद शादी करने से मना कर दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई। मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेजा गया है।