MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • ताकतवर बिल्डर की जिंदगी में भगवान नहीं, शैतान बनकर कस्टमर ने मारी थी एंट्री, एक फ्लैट बेचा था, पूरा अपार्टमेंट ही हड़प गया

ताकतवर बिल्डर की जिंदगी में भगवान नहीं, शैतान बनकर कस्टमर ने मारी थी एंट्री, एक फ्लैट बेचा था, पूरा अपार्टमेंट ही हड़प गया

बहुचर्चित बिल्डर राजू वर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने सिक्योरिटी फैक्ट्री के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला अक्टूबर 2022 का है, जब बिल्डर ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी बलिराम शाह द्वारा प्रताड़ित करने का हवाला देते हुए खुद को गोली मार ली थी।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 29 2023, 01:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Asianet News

जबलपुर. बहुचर्चित बिल्डर राजू वर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने सिक्योरिटी फैक्ट्री के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला 1 अक्टूबर 2022 का है, जब बिल्डर राजू वर्मा ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी बलिराम शाह द्वारा प्रताड़ित करने का हवाला देते हुए कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने बलिराम शाह के खिलाफ धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

27
Image Credit : Asianet News

बलिराम शाह ने अपना घर राजू वर्मा से खरीदा था और दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कौरव के अनुसार दोनों में अक्सर कहासुनी हो जाती थी। 

37
Image Credit : Asianet News

अपने सुसाइड नोट में राजू वर्मा ने कहा था कि वह बलिराम शाह की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है।

47
Image Credit : Asianet News

राजू वर्मा के परिजनों को उनके कार्यालय से सुसाइड नोट मिला था, जो लिफाफे में रखा था। इसमें लिखा था कि बलिराम शाह और उसकी पत्नी ममता शाह और एक अन्य महिला वंदना अग्रवाल मिलकर उसे लंबे समय से टॉर्चर कर रहे हैं।

57
Image Credit : Asianet News

राजू वर्मा का जबलपुर में महात्मा गांधी कॉलेज भी है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि राजू वर्मा ने सुरक्षा संस्थान में कार्यरत बलिराम शाह को एक फ्लैट बेचा था। लेकिन बलिराम शाह ने एक पूरे अपार्टमेंट पर ही कब्जा कर लिया था। इससे बिल्डर परेशान था।

67
Image Credit : Asianet News

राजू वर्मा की पत्नी डॉ. झूमा वर्मा ने आरोप लगाया था कि बलिराम शाह उनके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता रहता था।

यह भी पढ़ें-इंदौरी Girl Friend को 'सूत्रों' से पता चला कि बॉयफ्रेंड ने पहली वाली से ब्रेकअप नहीं किया है, फिर जो महाभारत छिड़ी, रिश्तेदार भी कूद पड़े

77
Image Credit : Asianet News

पिछले साल एक अक्टूबर को राजू वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद कई दिनों तक इलाज चला था और 26 अक्टूबर 2022 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-अय्याश और जालिम 'शेखों' ने छोड़ रखे हैं भारत में एजेंट्स, एक बार जो महिला फंसी, फिर शरीर को निचोड़कर रख देते हैं

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
Recommended image2
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
Recommended image3
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात
Recommended image4
पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Recommended image5
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved