उज्जैन में नवरात्र पर 121 स्थानों पर 25 हजार कन्याओं का पूजन कर अनूठा रिकॉर्ड बनाया गया। यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसे नारी शक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए बधाई दी।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्र केवल आस्था और परंपरा का उत्सव ही नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक भी है। इसी भाव को उज्जैन में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया, जहाँ रविवार को एक ही दिन 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा और इसे ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया। उज्जैन की पावन धरती पर मिली यह अनूठी उपलब्धि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। यह भव्य आयोजन लोकमान्य तिलक समिति द्वारा किया गया था। समिति के संयोजक और विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि इस सफलता में शहर के नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनकी सहभागिता ने इस रिकॉर्ड को संभव बनाया।

यह भी पढ़ें

इंदौर में सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, CM मोहन यादव ने किया सम्मानित

Simhastha 2028: उज्जैन की धरती पर दिखेगा भारतीय संस्कृति का अद्भुत वैभव, जानिए क्या-क्या होगा नया?