देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक MP के उज्जैन शहर स्थित महाकाल मंदिर में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचे। यहां महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद पड़ी पहली शिवरात्रि पर सीएम शिवराज भी पहुंचे और संध्या आरती में हो एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। पढ़े पूरी खबर।

उज्जैन (Ujjain). पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत ही हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। भगवान शिव के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं उज्जैन स्थित बाबा महाकाल में भी भक्तों का जमावड़ा बीती रात से लगा हुआ है। अभी तक वहां लाखों भक्त दर्शन कर चुके है। शहर में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद पहली बार पड़ी शिवरात्रि पर प्रदेश सुप्रीमों सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ पुहंचे और संध्या दीप आरती में शामिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाकाल लोक निर्माण के बाद पहली बार पहुंचे

उज्जैन शहर में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान पहली बार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी पहुंची हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के सामने बने नंदी हाल में बैठकर महाकाल की आरती में शामिल हुए। इसके बाद वे शिप्रा तट पहुंचे और संध्या आरती में शामिल हुए। वहां आज 21 लाख दिए जलाए जाएंगे। संभावना है कि इतने दिए जलने के बाद आयोध्या में हुए दीपोत्सव का रिकॉर्ड टूटेगा।

दूल्हे के रूप में तैयार हुए बाबा महाकाल

बाबा महाकाल का महाशिवरात्रि पर आज पूरे दिन अलग अलग रूप में श्रृंगार पूजन होता रहा। जहां पहले सुबह भक्तों ने उनके अलग रूपों के दर्शन हुए। बीती रात से लाइऩ में लगे भक्तों को तीन बजे भस्मआरती के बाद सुबह 10 बजे अर्द्धनारीश्वर रूप के दर्शन हुए। दोपहर बाद उनका राजा रूप तैयार किया गया। अब शनिवार रात की आरती करने के बाद उन्हे दूल्हे के रूप में सजाया जाएगा। उनके राजा रूप के लिए पगड़ी वस्त्र के साथ रूद्राक्ष की माला पहनाई गई।

जानकारी हो कि उज्जैन स्थित महाकाल परिसर में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद पड़ी पहली शिवरात्रि में लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर में सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए द्वार खोल दिए थे।

इसे भी पढ़े- राजस्थान का अनोखा मंदिर: यहां शिव पार्वती के साथ विराजती है उनकी बेटी भी, सूर्य की पहली किरण करती है अभिषेक