Ujjain News: उज्जैन में नागदा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय मनोरमा मारू का शुक्रवार को निधन हो गया। बुजुर्ग महिला की निधन पर वो हुआ जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता।

Ujjain News: उज्जैन के नागदा से एक मामला सामने आया है। नागदा क्षेत्र की शारदा गली में रहने वाली 65 वर्षीय मनोरमा मारू का शुक्रवार को निधन हो गया। बुजुर्ग महिला की निधन पर वो हुआ जिसकी उम्मीद भी नहीं कर सकता। जिस दिन महिला की मौत हुई उसी दिन महिला का जन्मदिन था। परिवार ने पारंपरिक शोक के बजाय, 'हैप्पी बर्थडे' गीत गाकर और संगीत बजाकर उनकी विदाई दी। ये नजारा देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और सबकी आंखों से आंसू छलक आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृत्यू से पहले किया देहदान

14 फरवरी को महिला का जन्मदिन था। लेकिन उस दिन ही उन्होंने शरीर त्याग दिया। मनोरमा की अंतिम इच्छा थी कि जब वह शरीर त्याग करे तो उनका शरीर किसी जरूरतमंद के काम आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अंगदान एवं देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने की घोषणा के बाद यह क्षेत्र का पहला मामला था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हालिया घोषणा के अनुसार, अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा।इसलिए एसडीएम और तहसीलदार भी वहां उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव का आगाज़: क्या है खास?

नम आखों से दी विदाई

मनोरमा मारू की मौत के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को फूलों से सजाकर उन्हें विदा किया। जिसने भी ये नजारा देखा उसकी आंखों से आंसू छलक उठे।