बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से ही अब दुनियाभर का टाइम निर्धारित होगा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद सीएम मोहन यादव ने कहा है । उन्होंने कहा कि ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शिफ्ट करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपना प्लान भी बताया है।

उज्जैन. मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने टाइम निर्धारिण को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उज्जैन का समय पूरे संसार में होता था। लेकिन बाद में पेरिस ने समय का निर्धारण शुरू कर दिया। जिसे अंग्रेज भी मानने लगे। इसी करण ग्रीनविच को प्राइम मेरिडियन माना जाना लगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शिफ्ट करेंगे। ताकि यहां से दुनियाभर का समय तय किया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उज्जैन तय करता था टाइम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टाइम के निर्धारण को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि उज्जैन में सबसे पुरानी वेधशाला निर्मित हुई थी। चूंकि उज्जैन जीरो मेरिडियन और कर्क रेखा के सम्पर्क में आनेवाले पाइंट पर है। इस कारण उज्जैन ही पहले दुनियाभर का टाइम तय करता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल टाइम गड़बड़ चल रहा है। इस कारण हम दुनिया के टाइम को ठीक करने के लिए उज्जैन की वेधशाला में शोध करेंगे।

आधी रात को कैसे बदलता है समय

सीएम मोहन यादव का कहना है कि लोग दिन और रात की शिफ्ट में काम करते हैं। कुछ लोग दिन में काम करते हैं तो कुछ रात की शिफ्ट में काम करते हैं। ऐसे में ग्रीनविच का टाइम के अनुसार आधी रात को दिन बदलता है। इससे साफ पता चल रहा है कि दिन बदलने का टाइम ही गड़बड़ है। इसलिए आईआईटी और आईआईएम द्वारा रिसर्च कर टाइम को ठीक किया जाएगा।

ऐसे समझें टाइम मेरिडियन

सीधे शब्दों में कहें तो वर्तमान में समय का निर्धारण इंग्लैंड में स्थित गांव ग्रीनविच के अनुसार चलता है। क्योंकि साल 1984 में यह मान लिया गया था कि ग्रीनविच से निकलने वाली देशांतर रेखा शून्य मेरिडियन है। जबकि सीएम मोहन यादव का कहना है कि प्राचीन खगोलीय मान्यता के अनुसार उज्जैन ही पूरे विश्व का प्राइम मेरिडियन या शून्य मेरिडियन है। उज्जैन शहर की जीरो मेरि​डियन वाले पाइंट पर स्थित है। इसलिए हम फिर से ग्रीनविच के प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शिफ्ट करेंगे।