मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा शुरू की गईं सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। इनमें लाडली बहना योजना भी शामिल है। 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को कहा कि उनके लिए भाजपा का संकल्प पत्र रामायण और गीता की तरह पवित्र है। पिछली सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, नई सरकार बनने के बाद शुरू हुए विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल ने भाषण दिया था। इसमें महिलाओं पर केंद्रीत लाडली बहना योजना का जिक्र नहीं किया गया था। चार दिन का सत्र गुरुवार को संपन्न हुआ। मोहन यादव ने राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद देते हुए कहा कि लाडली लक्ष्मी से लेकर सभी योजनाएं जो पिछली सरकार द्वारा शुरू की गईं वे जारी रहेंगी। इन योजनाओं के लिए फंड जारी किए जाएंगे। लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे।

शिवराज सिंह ने शुरू की थी लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना शुरू की थी। इसके तहत योग्य महिला लाभार्थियों को 1250 रुपए प्रति महीना आर्थिक मदद दी जा रही थी। उन्होंने इस मदद को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपए करने का वादा किया था।

मोहन यादव बोले-पूरा करेंगे सभी संकल्प

नवगठित विधानसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य कल्याणकारी योजनाओं का नाम लिया था, लेकिन लाडली बहना योजना का उल्लेख नहीं किया था। इसपर विधायक रामनिवास रावत और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह समेत कांग्रेस सदस्यों ने गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण का हवाला देते हुए सीएम से लाडली बहना योजना की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। इसपर सीएम ने कहा, "हमारे लिए संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) गीता और रामायण की तरह है। हम सभी संकल्प पूरा करेंगे। किसी सरकारी योजना को रोका नहीं जाएगा। हमने इनके लिए फंड तय कर लिए हैं।"

यह भी पढ़ें- कैंसर अस्पताल में रोगियों से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को बनाएंगे तीर्थस्थल
मोहन यादव ने कहा कि दो हजार साल पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य अयोद्ध्या गए थे और राम मंदिर बनवाया था। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका जिक्र किया है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के लिए अयोध्या जाने की सुविधा देगी। कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण में बाधाएं डालीं और भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया। मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा- ‘प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे’