मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल स्थित विश्रामालय में रोगियों और उनके परिजन से मिलकर कंबल प्रदान किए।

भोपाल में जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल स्थित शयनागार पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रोगियों और उनके परिजन से भेंट की।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज रात्रि राजधानी में भ्रमण कर कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रात्रि जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा ,मैहर की लल्ली कुशवाहा , पन्ना की चाहना राय और बीना की श्रीमती गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित चिकित्सकों से भी रोगियों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की।

Scroll to load tweet…