गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या उसके ही गिरोह के अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। मोहोल की हत्या शुक्रवार को उसकी शादी की सालगिरह के दिन हुई। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

पुणे। गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या उसके ही गिरोह के अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। मोहोल की हत्या शुक्रवार को उसकी शादी की सालगिरह के दिन हुई। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मोहोल गली से गुजर रहा है तभी दो लोगों ने बेहद करीब से उसे गोली मार दी। गोली लगते ही मोहोल जमीन पर गिर जाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या पैसे के विवाद के चलते हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर शरद मोहोल की हत्या का लाइव सीसीटीवी फुटेज शेयर किया गया है। 1.24 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहोल एक गली से पैदल गुजर रहा है। उसने कुर्ता पायजामा पहना था। मोहोल के आगे पीछे लोग चल रहे थे। एक आदमी उसके ठीक पीछे और एक बगल में चल रहा था। तभी ठीके पीछे चल रहे व्यक्ति ने बेहद करीब से मोहोल को गोली मारी। तभी एक और हमलावर उसके करीब आया और गोली मार दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर मोहोल पर गोली चलाई। कई गोलियां लगने के बाद मोहोल जमीन पर गिर गया। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर भागे तो मोहोल के साथियों ने उन्हें पकड़ना चाहा, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

पैसे और जमीन विवाद में हुई हत्या

यह घटना पुणे के कोथरुड में घटी। पुलिस ने बताया है कि गोलीबारी शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। एक गोली मोहोल के सीने और दो गोली कंधे में लगी थी। उसे आनन-फानन में कोथरुड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गैंग में पैसे और जमीन को लेकर विवाद था। आशंका है कि इसी विवाद के चलते हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ में बिकी दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी, सनातन विद्यालय खोलने खरीदा डॉन का बंगला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को कहा कि यह कोई गैंगवार नहीं है। मोहोल की हत्या उसके ही साथियों ने की थी। उन्होंने कहा, "चूंकि हमारी सरकार जानती है कि ऐसे कुख्यात तत्वों से कैसे निपटना है। इसलिए कोई भी गैंगवार में शामिल होने की हिम्मत नहीं करता।" बता दें कि गैंगस्टर की हत्या के मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को दी राहत, तलाक के बाद भी पूर्व पति से ले सकेंगी भरण पोषण